![]() |
विज्ञान, नवाचार और युवा ऊर्जा का सफल आयोजनहरियाणा के पंचकूला में आयोजित India International Science Festival (#IISF 2025) अब सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुका है। यह 6 से 9 दिसंबर तक सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में चार दिनों तक आयोजित रहा, जिसमें देशभर के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप्स और विज्ञान प्रेमियों ने भाग लिया। 💡 थीम - "विज्ञान से समृद्धि: For आत्मनिर्भर भारत". इस महोत्सव का उद्देश्य विज्ञान को समाज के विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय प्रगति के केंद्र में स्थापित करना था। >>>> केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री हैं, ने 6 दिसंबर 2025 को पंचकूला में आयोजित 11वें इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF 2025) का औपचारिक उद्घाटन किया। डॉ. जितेंद्र सिंह ने IISF के मूल संदेश को ‘तीन C’ - Celebration (उत्सव), Communication (संचार) और Career (करियर) के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि IISF भारत की वैज्ञानिक यात्रा का उत्सव है, विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है और युवाओं को शोध, नवाचार, स्टार्टअप तथा औद्योगिक अवसरों से परिचित कराने का एक बड़ा मंच है। डॉ. सिंह ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी को विकसित भारत @2047 के निर्माण की आधारशिला बताया। उन्होंने पिछले दशक में भारत की प्रमुख वैज्ञानिक उपलब्धियों का उल्लेख किया >> हरियाणा राज्यपाल जी ने अपने संबोधन में कहा: “पिछले चार दिनों में विज्ञान के जीवंत रंग, शोध विचार और नवाचार ने दिखा दिया कि भारत विज्ञान और तकनीक में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है।” >> हरियाणा #मुख्यमंत्री जी का संबोधन : मुख्यमंत्री ने हरियाणा को दूसरी बार IISF की मेजबानी का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि, इस चार दिवसीय विज्ञान उत्सव में भारत और विदेशों से 40,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। IISF वास्तव में एक ‘विज्ञान महाकुंभ’ है, जहाँ विज्ञान, नवाचार, स्टार्टअप ऊर्जा, भविष्य की तकनीकें और विकसित भारत की आकांक्षाएँ एक साथ दिखाई देती हैं। >> केंद्रीय मंत्री #मनोहर लाल जी का विशेष वक्तव्य: भारत तेजी से AI, 6G और Innovation-Based Future की ओर बढ़ रहा है। ऊर्जा और आवासीय विकास जैसे क्षेत्रों में तकनीकी उपयोग निर्णायक भूमिका निभ Date:- 6-9 Dec 2025 Location:- हरियाणा के पंचकूला में आयोजित India International Science Festival (#IISF 2025) Social Media Handles:- |
